What is the computer Hardware and Software.
कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है ?
कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें कम्प्यूटर की पुर्ण जानकारी होनी चाहिए।
वृहत् पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र को कम्प्यूटर कहते हैं, अर्थात् कम्प्यूटर वह युक्ति है जिसके द्वारा स्वचालित रूप से विविध प्रकार के आंकड़ों को संसाधित एवं संचयित किया जाता है। वर्तमान स्वरूप का पहला कम्प्यूटर मार्क-1 था, जो 1937 ई. में बना था।
कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द :- Click here
कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी:- Click here
कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है ?
कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें कम्प्यूटर की पुर्ण जानकारी होनी चाहिए।
कम्प्यूटर क्या है :
वृहत् पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र को कम्प्यूटर कहते हैं, अर्थात् कम्प्यूटर वह युक्ति है जिसके द्वारा स्वचालित रूप से विविध प्रकार के आंकड़ों को संसाधित एवं संचयित किया जाता है। वर्तमान स्वरूप का पहला कम्प्यूटर मार्क-1 था, जो 1937 ई. में बना था।
हार्डवेयर (Hardware):-
कम्प्यूटर और उससे संगठन सभी यंत्रों और उपकरणों को हार्डवेयर कहा जाता है। इसके अन्तर्गत केन्द्रीय संसाधन एकक, आंतरिक स्मृति, बाह्य स्मृति, निवेश एवं निर्गम एकक आदि आते हैं। कम्प्यूटर के हार्डवेयर निम्न हैं:-
- सी.पी.यू. (CPU): यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का संक्षिप्त रूप है। इसे कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
- रैम (RAM): यह रैण्डम ऐक्सेस मेमोरी का संक्षिप्त रूप है। सामान्य भाषा में इसे कम्प्यूटर की याददाश्त (Memory) कहा जाता है। रैम की गणना मेगाबाइट्स (इकाई) से होती है।
- रोम (ROM): यह रीड ओनली मेमोरी का संक्षिप्त रूप है। यह हार्डवेयर का वह भाग है, जिसमें सभी सूचनाएँ स्थायी रूप से इकट्ठा रहती है और जो कम्प्यूटर को प्रोग्राम संचालित करने का निर्देश देता है।
- मदर बोर्ड (Mother Board): यह सर्किट बोर्ड होता है, जिसमें कम्प्यूटर के प्रत्येक प्लग लगाए जाते हैं। सीपीयू, रैम आदि यूनिट मदरबोर्ड में ही संयोजित रहती है।
- हार्ड डिस्क (Hard Disk): इसमें कम्प्यूटर के लिए प्रोग्रामों को स्टोर करने का कार्य होता है।
- फ्लॉपी डिस्क ड्राइव (Floppy Disk Drive): यह सूचनाओं को सुरक्षित करने या सूचनाओं का एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में आदान-प्रदान करने में प्रयुक्त होता है।
- सीडी रोम (CD-ROM) : सीडी रोम यानी कॉम्पैक्ट डिस्क छोटे से आकार में होते हुए भी बहुत बड़ी मात्रा में आंकड़ों एवं चित्रों को ध्वनियों के साथ संग्रहित करने में सक्षम होता है।
- की-बोर्ड (Key Board): कम्प्यूटर की लेखन प्रणाली के लिए उपयोग में लाया जाने वाला उपकरण की-बोर्ड कहलाता है। सामान्यतः 101 की बोर्ड को अच्छा माना जाता है।
- माउस (Mouse): इसकी सहायता से स्क्रीन पर कम्प्यूटर के विभिन्न प्रोग्रामों को संचालित किया जाता है।
- मॉनीटर (Monitor): इस पर कम्प्यूटर में निहित जानकारियों को देखा जा सकता है। अच्छे रंगीन मॉनीटर में 256 रंग आते हैं। मॉनीटर में डॉट पिच का उपयोग होता है। डॉट पिच पर जितने कम नम्बर होते हैं, स्क्रीन पर उभरने वाली छवि उतनी ही साफ और गहराई के लिए होती है।
- साउंड कार्ड (Sound Card): यह जरूरी बातों और जानकारियों को सुनने के साथ-साथ मल्टीमीडिया के बढ़ते प्रयोग के लिए आवश्यक है।
- प्रिंटर (Printer): इसकी मदद से कम्प्यूटर पर अंकित आंकड़ों को कागज पर मुद्रित किया जाता है। डॉट मैट्रिक्स, इंक जेट, बबल जेट और लेजर जेट प्रमुख प्रिंटर है।
सॉफ्टवेयर (Software) :
कम्प्यूटर के संचालन के लिए निर्मित प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।कम्प्यूटर की भाषा को निम्न तीन भागों में बांटा जा सकता है :-
- 1. मशीनी कूट भाषा (Machine Code Language): इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग होते हैं—आदेश कोड (Operation Code) तथा स्थिति कोड (Location Code)। इन दोनों को 0 व 1 के क्रम में समूहित कर व्यक्त किया जाता है। कम्प्यूटर के आरंभिक दिनों में प्रोग्रामर द्वारा कम्प्यूटर को आदेश देने के लिए 0 तथा 1 के विभिन्न क्रमों का ही प्रयोग किया जाता था । यह भाषा समयग्राही थी, जिसके कारण असेम्बली व उच्च स्तरीय भाषाओं का प्रयोग किया जाने लगा।
- 2. असेम्बली भाषा (Assembly Language): इस भाषा में याद रखे जाने लायक कोड का प्रयोग किया गया, जिसे नेमोनिक कोड कहा गया। जैसे ADDITION के लिए ADD, SUBSTRACTION के लिए SUB एवं JUMP के लिए JMP लिखा गया। परन्तु इस भाषा का प्रयोग एक निश्चित संरचना वाले कंप्यूटर तक ही सीमित था, अतः इन भाषाओं को निम्न स्तरीय भाषा कहा गया।
- 3. उच्च स्तरीय भाषा (High Level Languages): उच्च स्तरीय भाषाओं के विकास का श्रेय IBM कम्पनी को जाता है। फॉरट्रान (FORTRAN)नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कम्पनी के प्रयास से हुआ। इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ। ये भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं के काफी करीब है।
परीक्षा में कम्प्यूटर से संबंधित पुछे जाने वाले प्रश्नों पर महत्वपूर्ण नोट्स:-
कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द :- Click here
कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी:- Click here