परीक्षा में पुछे जाने वाले कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न (Computer related important questions asked in the exam)


कम्प्यूटर संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :-


  1. चार्ल्स बेबेज को कम्प्यूटर का पितामह कहा जाता है। 
  2. वॉन न्यूमेन का कम्प्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान है। 
  3. आधुनिक कम्प्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ई. में हुई।
  4. कंप्यूटर के एक भाग से दूसरे भाग में सिग्नल भेजने वाले इलेक्ट्रॉनिक पथ को बस (Bus) कहते हैं। 
  5. ICMP का प्रयोग एरर रिपोर्टिंग (Error Reporting) के लिए किया जाता है। 
  6. 2 दिसंबर कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  7. भारत में नई कम्प्यूटर नीति की घोषणा नवम्बर, 1984 में की गई थी। 
  8. भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर सिद्धार्थ है। इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया ने किया था। 
  9. भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली का है। 
  10. भारत का प्रथम प्रदूषण रहित कम्प्यूटरीकृत पेट्रोल पंप मुंबई में है। 
  11. निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कम्प्यूटर विश्वविद्यालय राजीव गांधी कम्प्यूटर विश्वविद्यालय है।
  12. भारत की सिलिकॉन घाटी बंगलुरु को कहा जाता है।
  13. भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने इंटरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया है।
  14. कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते है- डिजिटल, एनालॉग, हाइब्रिड
  15. वह कम्प्यूटर जो गणितीय गणना करता है, डिजिटल कम्प्यूटर कहलाता है।
  16. इन्टीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास जे. एस. किल्बी ने किया।
  17. टिम बर्नर्स ली www world wide Web) के  आविष्कारकतथा प्रवर्तक है।
  18. अनुपम भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा विकसित सुपर कम्प्यूटर है। 
  19. Tianhe-2 (चीन) विश्व का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर है। 
  20. कम्प्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है। 'बाइनरी इकाई' के आरंभिक व अंतिम अक्षर से बने संक्षिप्त शब्द-0 से 1 को बिट कहा जाता है।
  21. सामान्य कम्प्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कम्प्यूटर को सुपर कम्प्यूटर कहते हैं।
  22. विश्व का प्रथम सुपर कम्प्यूटर के. के. 1-एस था, जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था। इसे अमेरिका के के रिसर्च कम्पनी ने बनाया था। 
  23. 32 कम्प्यूटरों के बराबर कार्य कर सकने वाला डीप ब्ल्यू कम्प्यूटर एक सेकेंड में शतरंज की 20 करोड़ चाल सोच सकता है। इसी सुपर कम्प्यूटर ने विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव को पराजित किया था।
  24. विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट है। याहू, गूगल एवं MSN इंटरनेट सर्च इंजन है।  
  25. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय समाचार पत्र द हिन्दू है।  
  26. इंटरनेट पर उपलब्ध होने‌ वाली प्रथम भारतीय पत्रिका इण्डिया टुडे है।
  27. मॉडेम कम्प्यूटरों को आपस में जोड़ने का उपकरण है, जो टेलीफोन लाइन पर काम करता है।
  28. कम्प्यूटर की 5 पीढ़ियाँ विकसित की गयी है।
  29. 1 किलोबाइट (KB) 1024 बाइट के तुल्य होता है। 
  30. 1 MB (मेगाबाइट) 1024 KB के जबराबर होता है। 
  31. 1GB (गीगाबाइट) 1024 MB के बराबर है।
  32. पर्लसन कम्प्यूटर पर सर्वप्रथम पुस्तक टेड नेल्सन ने लिखा ।
  33. वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत कम्प्यूटरीकृत करने के लिए सबसे आसान है।
  34. विश्व का प्रथम जिटल कम्प्यूटर ENIAC था।
  35. फौरट्रोन प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा है।
  36. माइक्रोप्रोसेसर चतुर्थ पीढ़ी का कम्प्यूटर है।
  37. कंप्यूटर बुद्धि को बग (Bug) कहा जाता है।
  38. पुणे के सी-डैक (C-DAC) के वैज्ञानिक ने 28 मार्च, 1998 को प्रति सेकेंड एक खरब गणना करने की क्षमता से युक्त कम्प्यूटर परम-10000 का निर्माण किया। इसके विकास का मुख्य श्रेय C-DAC के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय पी. भास्कर को जाता है।


परीक्षा में कम्प्यूटर से संबंधित पुछे जाने वाले प्रश्नों पर महत्वपूर्ण नोट्स:-

कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?:- Click Here

कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द:- Click Here